logo

Farmers Movement : किसानों ने किया ट्रैक्टर मार्च का एलान, दिल्ली के सभी बॉर्डर पुलिस छावनी में तब्दील

march.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन में शामिल संगठनों ने आज ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। इसी देखते हुए दिल्ली से लगे सभी बोर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। दिल्ली की सभी सीमाएं लगभग पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी हैं। मिली खबर के मुताबिक आज संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजूदर मोर्चा ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। किसान नेताओं ने कहा है कि वे दिल्ली कूच नहीं करेंगे, लेकिन उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर गाजीपुर सीमा तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। कहा कि मार्च के दौरान ट्रैफिक को बाधित नहीं किया गया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं। 

नोएडा में किसानों ने किया ट्रैक्टर मार्च 

दिल्ली से लगे नोएडा में आंदोलन में शामिल किसानों ने आज ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसान अगर नोएडा के रास्ते में दिल्ली में प्रवेश की कोशिश करेंगे तो इसे नाकाम किया जायेगा। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा है। मिली खबर के मुताबिक सुरक्षा बल बैरिकेड और कंटेनल लेकर नोएडा की सड़कों पर तैनात हैं। वहीं गाजियाबाद में किसान मोदीनगर, मुरादनगर और दुहाई में हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर निकले हैं। 

आचार संहिता के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन 
इधर किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि चुनावी आचार संहिता के बीच भी किसान आंदोलन को जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी से कम किसी शर्त भर आंदोलन को वापस नहीं लेंगे। वहीं, उन्होंने आंदोलन के दौरान हुआ चार मौतों के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार की पुलिस को दोषा ठहराया है। कहां है कि हम इन मौतों की जांच कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा है कि हम केंद्र सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते हैं। कहा कि समस्या का हल बातचीत के जरिये निकले, यही अच्छा है। वहीं, दिल्ली कूच के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम दिल्ली जाकर शांति से प्रदर्शन करना चाहते हैं। किसान संगठनों को इसकी इजाजत मिलनी चाहिये। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn